Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रजिस्ट्रार क़ानूगो संघ ने अपनी विभिन्न मांगों का निराकरण न होने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

हल्द्वानी। उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों का निराकरण न होने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार को चेताया है कि यदि जल्द उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
प्रांतीय कार्यकारिणी के आवाहन पर कर्मचारियों ने 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। यहां हल्द्वानी स्थित कार्यालय में कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार के दौरान जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं हो जाता उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान महामंत्री मोहित बोरा, जिलाध्यक्ष मनोज जोशीसमेत कई कर्मचारी मौजूद थे।


Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page