उत्तराखण्ड
सयुंक्त नागरिक संगठन ने उत्तराखंड राज्य में किनरों के बधाई माँगने के नाम पर मनमानी करने पर रोक लगा कर जनता को उत्पीड़न से बचाया जाये -सुशील त्यागी,
कुलदीप सिंह ललकार देहरादून,
देहरादून. आज देहरादून में जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम से सयुंक्त नागरिक संगठन लगातार जन हित में जनता के लिये निरंतर आपनी आवाज बुलंद कर रहा है आज प्रतिनिधि मण्डल के माध्यम से सचिव सुशील त्यागी द्वारा डीएम देहरादून के माध्यम से सरकार से माँग की तत्काल राज्य में किनरों के लिये बधाई रेट तय किये जाये क्यों की राज्य में अभी तक मनमानी चल रही है, और आम आदमी का उत्पीड़न हो रहा है, भय के कारण आदमी आर्थिक स्थिति सही ना होने के बावजूद मजबूर हो रहा है, ना केवल मनमानी बधाई, अपितु कपड़े, आभूषण की माँग की जाती है और आम आदमी को विवश होना पड़ता है सरकार को तत्काल जन हित में नीति बना कर आम आदमी को इस उत्पीड़न से बचाना चाहिए त्योहारों में 101 रुपए की राशि किनरों द्वारा ली जाये वहीँ शादी, बच्चों के जन्म के अवसर पर 1101रुपए की राशि निर्धारित की जाये वहीँ दुकान और मकान निर्माण के अवसर पर 2100की राशि तय की जाये वहीँ आभूषण और कपड़ो को लेने की रोक लगाई जाये वहीँ जनता से अभद्र व्यव्हार करने पर सरकार, शासन प्रसाशन इसमें कठोर कार्यवाही करें ना की जनता को उसके हॉल में छोड़ दें ये सरकार की जिम्मेदारी व जवाबदेही है की वह आम आदमी के उत्पीड़न को रोकने के लिये तत्काल कदम बड़ा ये इस अवसर पर डॉ एस फारुख, ब्रेगडियर के जी बहल,बी ऍम थापा,जी एस जसल,मुकेश नारायण शर्मा, देवेंद्र पाल मोंटी,चौधरी ओमवीर सिंह रावत, आदि मौजूद थे





























