Connect with us

उत्तराखण्ड

नवनियुक्त जिलाधिकारी युगल किशोर पंत आज ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक में सम्मिलत हुए

RS. Gill
Reporter
रूद्रपुर 02 दिसम्बर, 2021- नवनियुक्त जिलाधिकारी युगल किशोर पंत आज ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक में सम्मिलत हुए। उन्होने कहा कलेक्ट्रेट सबसे पुराना दफ्तर है। उन्होने कहा कलेक्ट्रेट सचिवालय की बैकबोन है, कलेक्ट्रेट की कोई भी रिपोर्ट ब्रह्मवाक्य है। उन्होने कहा हमें अपने कार्यो पर गर्व होना चाहिए, ये सोचों जो फरियादी आपके पास किसी काम के लिए आया है वो अपना है। उन्होने कहा 60 साल बाद आप भी फरियादी हो जाओगे, ये सोचों आज जो आपके पास फरियादी आया है, आपको भी फरियादी बनना है। आप यही चाहोगे कि आपका काम जल्दी हो, यही आशा वो आपसे करते है। आज तकनीक बहुत आगे पहुंच चुकी है, इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आप अपने कार्यो में तेजी ला सकते हो। उन्होने कहा कोई फरियादी अगर मुस्कुराते हुए जाता है तो इससे आपकी कमियां छिप जायेंगी। उन्होने कहा सकारात्मक सोच और मनोयोग के साथ कार्य करे, इससे आपके कार्यो में गति आयेगी। उन्होने कहा हमें गर्व होना चाहिए हम सबसे पुराने ऑफिस में कार्य कर रहे है, अगर आपको कोई मदद चाहिए तो मेरा दफ्तर 24ग्7 खुला है, किसी भी सुख-दुख मे हम आपके साथ रहेंगे। उन्होने कहा निर्वाचन का समय है, इसलिए समय के बाद भी सजग रहना होगा। किसी भी कार्य को हंसी-खुशी से सम्पन्न करे। हमेशा यह कोशिश करें कि फरियादी आपको धन्यवाद देकर जाए। उन्होने कहा कोई भी कार्य पारदर्शिता और चरणबद्ध तरीके से होना चाहिए। उन्होने कहा कार्यो में तेजी आ सके इसके लिए ई-ऑफिस अपनाएं।
अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र ने जिलाधिकारी महोदय के इस जनपद में द्वितीय आगमन पर स्वागत करते हुए कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा आप मेहनत करते है तो मुखिया जीतता है, कलेक्ट्रेट परिवार हमारें शरीर के अंग है। उन्होने कहा वरिष्ठ अधिकारी से कोई भी तथ्य न छिपाएं, किसी भी फाइल पर कोई संदेह है तो उसे अपने वरिष्ठ को जरूर बताए, हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जिलाधिकारी महोदय तक फाईल छन कर जाए। उन्होने कहा गार्डफाइल मेंटेन रखें और जीओ को गहनता से पढे और अपडेट रहे। उन्होने कहा जिस जनपद की रिट संभल गई, भू-लेख संभल गया वो जनपद निश्चित ही आगे बढेगा। उन्होने कहा मेहनत दिखनी चाहिए, आप मेहनत करोगे तो हम आपसे दोगुनी मेहनत करेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से उन्होने कहा अपने जूनियर को सिखाएं और कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करे।
अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा हमें जिलाधिकरी महोदय की छत्रछाया में 100 प्रतिशत देना है। उन्होने कहा अगर किसी फाइल में वार्ता लिखा है, तो उस पर उसी दिन वार्ता होनी चाहिए। उन्होने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया जो निर्देश उन्होने दिये है, उस पर पूर्ण मनोयोग से कार्य किया जायेगा तथा आपकी लीडरशिप में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे। उन्होने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा ज्ञान का उपयोग अगर आमजन तक नही पहंुचाओगे तो उस ज्ञान का कोई महत्व नही रह जाता।
उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह ने जिलाधिकारी महोदय का स्वागत करते हुए कहा आज जिलाधिकारी महोदय द्वारा जो निर्देश दिये गये है, उन निर्देशों का पालन किया जायेगा तथा कमियांे को दूर किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।


Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page