उत्तराखण्ड
ट्रेड यूनियन एक्टू से संबद्ध उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की बैठक जिलाध्यक्ष ममता पानू के आवास पर चक्की मोड़ गूलरभोज में हुई।,
गूलरभोज/रुद्रपुर उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कस जिलाध्यक्ष ममता पानू के आवास पर चक्की मोड़ गूलरभोज में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल के तहत जिले भर की आशा वर्कर्स भी यूनियन के बैनर तले हड़ताल में रहेंगी और रुद्रपुर में प्रदर्शन आयोजित करेंगी। जिसमें मुख्य मुद्दा पुराने 44 श्रम कानूनों की बहाली, 4 श्रम संहिताओं की वापसी, न्यूनतम वेतन 35 हजार करने, आशाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और आशाओं के शोषण पर रोक लगाने का मुद्दा मुख्य रूप से रहेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष ललित मटियाली ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूरपक्षिय 44 श्रम कानूनों को खत्म करके और 4 नई श्रम संहिताएं बनाकर मजदूरों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की साजिश की है। ऐक्टू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन 9 जुलाई को इन नई श्रम संहिताओं के खिलाफ हल्लाबोल करेंगी।
इस दौरान जिला सचिव बबीता कश्यप, जिला उपसचिव अनीता अन्ना, पूजा शर्मा, कल्पना मिस्त्री, सतपाल कौर, गीता आदि पदाधिकारी मौजूद थे।,,
