Connect with us

उत्तराखण्ड

जन आश्रीवाद के साथ इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का चौथा दिन ,,सुमित ह्रदयेश

इंदिरा विकास संकल्प यात्रा को आज चार दिन पूरे हुवे। आज वार्ड-2 (शीशमहल) और वार्ड-3 (श्रमिक बस्ती और कर्नल वार्ड) क्षेत्रो में इंदिरा विकास संकल्प यात्रा ने व्यापक जनसंपर्क किया और श्रमिक बस्ती में हर्ष मनकोटी जी के आवास पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से आज चौथे दिन की यात्रा का समापन हुवा।
कल यात्रा वार्ड 3 के न्यू आवास विकास, वैशाली कॉलोनी, वेलेजली लॉज आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करेगी।
आज की यात्रा में भी महिला शक्ति का विशेष योगदान रहा। स्थानीय लोगो ने इंदिरा विकास संकल्प यात्रा का नम आंखों और गर्मजोशी के साथ स्वागत कर सुमित हृदयेश को भरोसा दिया कि जैसे पूर्व मे उनका समर्थन और साथ स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के साथ रहा है अब वैसा ही साथ सहयोग उनको भी इस क्षेत्र से मिलेगा।
सुमित हृदयेश ने भावुक होते हुवे लोगो का आभार व्यक्त करते हुवे सभी को भरोसा दिया कि वे हमेशा सबके साथ परिवार के सदस्य के रूप में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ हमेशा रहेंगे।
आज की यात्रा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बिष्ट, गिरीश तिवाड़ी, पुष्पा सम्मल (महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव), कमला सनवाल (महिला कांग्रेस कार्यकारी महानगर अध्यक्ष), नंदी देवी, अनिता बिष्ट, मोहिनी देवू, भगवती बिष्ट, भगवती जोशी, राधा बिष्ट, मधु बिष्ट, दुर्गा घुघूतीयल, अनिता बिष्ट, भुवन तिवाड़ी, हरीश बलुटिया, अनिल गोंड, संजय कर्नाटक, हरक सिंह भंडारी, लीला फर्त्याल, माधवी बिष्ट,भुवन जोशी, वरुण प्रताप भाकुनी (प्रदेश महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस), भाष्कर काण्डपाल, जगदीश तिवाड़ी, हर्ष मनकोटी, प्रदीप बिष्ट, गौरव बलुटिया, बाल किशन, दयानंद तिवाड़ी, तस्कीन अहमद, चंद्र शेखर तिवाड़ी, मो.इसरार, गौरव पोड़ियाल, सुशील डुंगरकोटी, आनंद आर्या आदि का विशेष सहयोग रहा।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page