Connect with us

उत्तराखण्ड

– जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने धनतेरस, दीपावली, गोर्बधन पूजा व भईया दूज शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान तिवरण किया।

RS. Gill
Reporter

रूद्रपुर 02 नवम्बर, 2021- जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने धनतेरस, दीपावली, गोर्बधन पूजा व भईया दूज शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारियों व अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान तिवरण किया।
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दीपावाली की शुभकामनाऐ देते सभी की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट की गरिमा बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सौंपे गये कार्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए मानव सेवा में तत्पर रहें। उन्होंने सभी कार्मिकों का मार्ग-र्दशन करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने परिवार को समय जरूर दें, बच्चों पर विशेष ध्यान दे तथा उनके मित्रों की गतिविधियों पर भी नज़र रखें। उन्होने पर्यावरण व स्वंय की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रकाश पर्व को ईको फे्रन्डली तरीके से मनाये जाने को कहा है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ.ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, तहसीलदार नीतेश डागर, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page