Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमित हृदयेश ने समर्थन दिया और आमरण अनशन कर रहे नगर निगम के कर्मचारी अमित कुमार का हालचाल जाना।

नगर निगम परिसर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बर्खास्त सफाई कर्मचारियों की बहाली सहित विभिन्न मांगो को लेकर 22 अक्टूबर की प्रातः 11 बजे से आमरण अनशन कर रहे अमित कुमार के समर्थन में धरना स्थल पहुँच उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष श्री सुमित हृदयेश ने समर्थन दिया और आमरण अनशन कर रहे अमित कुमार का हालचाल जाना।
सुमित हृदयेश जी ने कहा कि भाई अमित कुमार विभिन्न जायज माँगो को लेकर नगर निगम परिसर में पिछले 50 घंटो से अधिक समय से भूख हड़ताल पर बैठे है। नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन से उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र उचित समाधान करवा कर भूख हड़ताल को खत्म करवाना चाहिए और अगर अविलंब सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुयी तो उग्र आंदोलन की पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन सहित शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान कर्मचारी नेता राहत मसीह, अमरदीप चौधरी, पूर्व पार्षद सुमित कुमार, युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस सहित दर्जनों लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page