उत्तराखण्ड
रूद्रपुर पूरे जनपद में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद मुख्यालय में कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
RS. Gill
Reporter
रूद्रपुर पूरे जनपद में संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद मुख्यालय में कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरु ने कहा कि देश के हर नागरिक के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। इसी दिन देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।
उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकते हैं।
वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, ओसी नरेश दुर्गापाल, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार नीतेश डागर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

