उत्तराखण्ड
रामनगर टैक्स बार प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएसटी अधीक्षक राजेंद्र मार्तोलिया से भेंट की, व्यापारियों की समस्याएँ रखीं,,
रामनगर, रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज सीजीएसटी कार्यालय में अधीक्षक राजेंद्र मार्तोलिया से मिला और जीएसटी से जुड़ी व्यापारियों की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने कम्पोज़िशन स्कीम से संबंधित नोटिसों, पोर्टल की तकनीकी खामियों और जटिल प्रक्रियाओं के कारण छोटे-मध्यम व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों पर चर्चा की।अधीक्षक ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग करदाताओं की सुविधा के लिए कटिबद्ध है।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे ने किया। सचिव गौरव गोला, उपसचिव मनु अग्रवाल, प्रेस प्रवक्ता गुलरेज़ रज़ा, संजीव अग्रवाल, फैजूल हक़ सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि विभाग के सहयोग से समस्याओं का जल्द समाधान होगा और जीएसटी प्रक्रिया सरल बनेगी।





























