उत्तराखण्ड
भवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बिजनौर से लड़की बरामद, आरोपी गिरफ्तार,
भवाली। गरमपानी निवासी एक लड़की के अपहरण के मामले में भवाली पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी युवक सुहैल को बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया। लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज होते ही दो टीमों को लगाया गया। आरोपी को दिल्ली-बिजनौर बॉर्डर से धर दबोचा गया। रविवार को मेडिकल जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल हो गया।भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस को सम्मानित किया, सख्ती की मांगकोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस टीम को लड़की की बरामदगी और त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया। महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए लोग स्थानीय लड़कियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह, उपाध्यक्ष शुभम कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरा, आशुतोष चंदोला, सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, वैभव आनंद, अशोक कुमार, मनोज कनवाल आर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।विधायक सरिता आर्या का निर्देश: संदिग्धों पर कार्रवाईविधायक सरिता आर्या ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं होंगी। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा से बात कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, रह रहे संदिग्ध बाहरी लोगों को चिन्हित कर उचित कदम उठाने को कहा।यह घटना लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मामलों पर राजनीतिक बहस को हवा दे रही है। पुलिस ने जांच जारी रखी है।


























