Connect with us

उत्तराखण्ड

स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024, प्रत्याशियों को अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों को खरीदने तथा नामांकन की प्रक्रिया शुरू की,


जिला मजीस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पिथौरागढ के निर्देशानुसार नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु जनपद मे शुक्रवार से प्रत्याशियों को अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों को खरीदने तथा नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी थी, जिसमें नामांकन प्रक्रिया के द्वितीय दिन जनपद में नगर प्रमुख पिथौरागढ़ हेतु (मेयर पद हेतु 08 , वार्ड सदस्य हेतु 29 नाम निर्देशन पत्र प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए तथा 49 प्रत्याशियों ने वार्ड सदस्य हेतु नामांकन कराया गया, नगर पालिका परिषद धारचूला में अध्यक्ष पद हेतु 01 तथा वार्ड सदस्य हेतु 11 , नगर पालिका परिषद गंगोलीहाट में अध्यक्ष पद हेतु 07 तथा वार्ड सदस्य हेतु 07 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए तथा इसके अतिरिक्त गंगोलीहाट नगर पालिका में अध्यक्ष व वार्ड सदस्य हेतु 01, 01 प्रत्याशियों ने नामांकन किया , नगर पालिका परिषद डीडीहाट अध्यक्ष पद हेतु 02 व वार्ड सदस्य हेतु 10 , तथा अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन किया गया, नगर पालिका परिषद बेरीनाग में अध्यक्ष पद हेतु 03 वार्ड सदस्य हेतु 04, तथा वार्ड सदस्य पद हेतु 09 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया, नगर पंचायत मुनस्यारी में अध्यक्ष पद हेतु 06, वार्ड सदस्य हेतु 05 प्रत्याशियों ने निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page