Connect with us

उत्तराखण्ड

गुरविंदर सिंह चड्ढा जी के नेक कार्यो को आगे बढ़ाते हुए पिथौरागढ़ के 100 जरूरतमंद बच्चों को आकार्षक स्कूल बैग व छाता प्रदान किये गये


गुरविंदर सिंह चड्ढा फाउण्डेशन ने गुरविंदर सिंह चड्ढा जी के नेक कार्यो को आगे बढ़ाते हुए पिथौरागढ़ के 100 जरूरतमंद बच्चों को आकार्षक स्कूल बैग व छाता प्रदान किये गये। देवस्थल पुस्तकालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद डा० अशोक पंत ने गुरविंदर सिंह चड्ढा फाउण्डेशन के प्रयासों कि सराहना करते हुये कहा कि दूरदराज के जरूरतमंद बच्चों के लिये यह सामग्री संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने गुरविंदर सिंह चड्ढा जी को श्रद्धांजलि दी व उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद किया। अपने संदेश मे गगनदीप चड्डा ने कहा कि फाउण्डेशन गुरविंदर सिंह चड्ढा जी के कार्यो को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों कि सेवा के लिये हमेशा तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित जरूरतमंद बच्चों के चेहरे स्कूल बैग व छाता पाकर खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरविंदर सिंह चड्ढा फाउंडेशन ने जुगल किशोर पांडे जी ,कार्यक्रम का संचालन के लिए सुरेन्द्र बसेड़ा व व एकत्रित क्षेत्रीय लोग का धन्यवाद किया।


Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page