उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदेयश ने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों की सुन ली फरियाद, ड्रेनेज समस्याओं पर अफसरों को दिए तत्काल निर्देश
हल्द्वानी, 1 फरवरी 2026: ट्रांसपोर्ट नगर में आज विधायक सुमित हृदेयश ने ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल के कार्यालय में क्षेत्र के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से गहन संवाद किया। बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।बैठक में व्यापारियों ने पार्किंग, वाहन संचालन की परेशानियां, बुनियादी सुविधाओं की कमी और ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से चली आ रही गंभीर ड्रेनेज समस्या की शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। उन्होंने बताया कि जलभराव और जर्जर नालियों से आवागमन ठप हो जाता है, जिसका व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है।विधायक सुमित हृदेयश ने सभी परेशानियों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर ड्रेनेज सहित अन्य मुद्दों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्थायी हल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।इस मौके पर हृदेयश ने कहा, “ट्रांसपोर्ट व्यवसाय न केवल रोजगार का बड़ा स्रोत है, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी। जनहित और व्यापार हित के सभी मामलों को प्राथमिकता से हल कराया जाएगा।” उन्होंने व्यापारियों के हितों की रक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।कार्यक्रम में श्री खीमानंद शर्मा, श्री इंदर भुटियानी, श्री मंसूर खान, श्री पंकज वोहरा, श्री नफीस अहमद, श्री चंद्रशेखर पांडेय, श्री चंद्रशेखर भट्ट, श्री शंकर भुटियानी, श्री इमरान, श्री संदीप महेश्वरी, लक्ष्मण नेगी, हरपाल सेठी, दया शर्मा सहित अन्य ट्रांसपोर्ट व्यापारी उपस्थित रहे।































