उत्तराखण्ड
राज्यपाल Lt Gen गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से नई दिल्ली में की शिष्टाचार भेंट, आमंत्रित किया धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए,
नई दिल्ली: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को उत्तराखंड के पवित्र धार्मिक स्थलों कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का यह आगमन राज्य के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर होगा।राज्यपाल ने राष्ट्रपति को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखंड में किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों की भी जानकारी दी और बताया कि प्रदेश इस अभियान में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। साथ ही राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग मिलकर टीबी उन्मूलन के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।यह भेंट ऐसे समय हुई है जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड में तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आने वाली हैं, जिसमें वे कई सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राज्यपाल ने इस यात्रा को प्रदेश के विकास और पर्यटन के लिए हितकर बताया।राज्यपाल और राष्ट्रपति के बीच यह संवाद प्रदेश के धार्मिक महत्व को उजागर करने के साथ-साथ सामाजिक स्वास्थ्य अभियानों को भी बल देता है, जिससे उत्तराखंड की पहचान एक विकसित और संवेदनशील राज्य के रूप में मजबूत होगी।राज्यपाल ने राष्ट्रपति को आमंत्रित करते हुए कहा कि उनका स्वागत उत्तराखंड में एक बड़ी आदर तथा उत्साह से किया जाएगा और इस यात्रा से प्रदेश में नयी ऊर्जा का संचार होगा।यह भेंट प्रदेश के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक
















