Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान मशाल रैली पिथौरागढ़ से धारचूला एवं धारचूला से गुंजी तक आयोजित की जायेगी मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी,,



पिथौरागढ़,,जनपद में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान मशाल रैली पिथौरागढ़ से धारचूला एवं धारचूला से गुंजी तक आयोजित की जायेगी मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों, खेल संघो के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई ।

बैठक में विचार-विमर्श के उपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये कि जनपद पिथौरागढ़ में 30 दिसम्बर, 2024 को राष्ट्रीय खेल सचिवालय द्वारा भेजे गये 03 केन्टरों के माध्यम से 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दृष्टिगत प्रचार-प्रसार हेतु रैली आयोजन किया जायेगा। जो की रैली रामलीला मैदान, नगर निगम, पिथौरागढ़ से आयोजित की जायेगी। मुख्यालय केजनपद के अन्य स्थानों में केन्टर के द्वारा प्रसार-प्रसार किया जाएगा।

इसके अलावा जनपद में 01 जनवरी, 2025 को प्रातः 9.00 बजे मशाल रैली का आयोजन श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम, पिथौरागढ़ से देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ तक किया जायेगा। जिसके माध्यम से सम्पूर्ण जनपद में राष्ट्रीय खेलों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा इसके अलावा जनपद में भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जगह-जगह पर सैल्फी प्वाइंट स्थापित किये जाने,मशाल रैली एवं केन्टर रैली हेतु प्रत्येक स्थान पर नोडल अधिकारी नामित किये जायेगे। सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रत्येक विकास खण्ड में जनपद के मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में चयनित खिलाड़ियों, खेल महाकुम्भ में सम्मिलित एवं चयनित खिलाडियों एवं राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्तकर्ता खिलाडियों, खेल संघ के पदाधिकारी, आई०टी०बी०पी०,एस०एस०बी० के जवानों, एन०सी०सी० कैडेटों, भूतपूर्व सैनिकों तथा जिले के समस्त महाविद्यालयों,विद्यालयों के बालक-बालिकाओं के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

कार्यक्रम में जनपद के स्थानीय व्यापार संघ, पिथौरागढ के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जायेगा। कार्यक्रम प्रतिभाग करने के लिए जिले के सभी सम्मानित व्यक्तियों को आमंत्रण पत्र भी प्रेषित किये जायेगे। खेल विभाग एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के द्वारा राष्ट्रीय खेलों के वालेन्टियरों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। कार्यक्रम हेतु एशियन एकेडेमी एवं मल्लिकार्जुन स्कूल, पिथौरागढ़ के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। एशियन एकेडमी के द्वारा बैन्ड, एन०सी०सी०, छलिया लोकनृत्य एवं मल्लिकार्जुन स्कूल के द्वारा छलिया लोकनृत्य, दीप प्रज्वलन कार्यक्रम तथा हिलजातरा सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, कार्यक्रम के निर्धारित रूटों पर सुरक्षा, पेयजल एवं चिकित्सा की व्यवस्था सम्बन्धित विभागों द्वारा की जायेगी। मशाल रैली पिथौरागढ़ से धारचूला एवं धारचूला से गुंजी तक आयोजित की जायेगी। धारचूला, पिथौरागढ़ में रंग समुदाय के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। मशाल रैली हेतु खिलाड़ियों की सूची तैयार की जायेगी।राष्ट्रीय खेलों हेतु ध्वज तैयार किये जायेगे।
कार्यक्रम हेतु तिरंगा कलर के बैलून्स तैयार किये जायेगें।
श्री सुरेन्द्र वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मानव श्रृंखला बनाकर ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफी की जायेगी।श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ के चारों तरफ रगीन फ्लैग लगाये जायेगे।

बैठक में,यशवीर सिंह, उप जिलाधिकारी, परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक, अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी,
कर्नल के०एस० बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण एवं पूर्नवास अधिकारी,डॉ० हैम चन्द्र पाण्डेय, निदेशक, एल०एस०एम0 कैम्पस,रमा गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी,महेन्द्र लुण्ठी, अध्यक्ष, जिला ओलम्पिक संघ, डॉo जगदीश नेगी, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधि,ललित पंत, महासचिव, जिला ओलम्पिक संध, पिथौरागढ़,राजेन्द्र भट्ट, सचिव, वेटलिपिटग ओलम्पिक संघ, पिथौरागढ़, तरूण कुमार पंत, जिला शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़ । कमलेश पाल, निदेशक, द एशियन एकेडमी, पिथौरागढ़। गणेश सिंह ज्याला, खण्ड शिक्षा अधिकारी, विण । की्ति आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी,जी0एस० बोहरा, प्रतिनिधि, सानस एकेडमी, पिथौरागढ़, दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, भूपाल सिंह कुवर, परियोजना अधिकारी, दीप्ति भट्ट, मल्लकार्जुन स्कूल, केवल अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

  • उत्तराखण्ड

    समाजसेवी जौलजीबी धारचूला शकुंतला दताल द्वारा जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी से भेंटकर, घस्कु से कुरीला मोटर मार्ग निर्माण किए जाने हेतु ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित गया,

    By

    ,पिथौरागढ़, माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के माध्यम से घस्कु से कुरीला मोटर मार्ग...

  • उत्तराखण्ड

    भक्ति का सुगंध बिखेरते हुए 58वें निरंकारी सन्त समागम का सफलतापूर्वक समापन

    By

    जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हल्द्वानी ‘‘जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है।’ये उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के तीसरे एवं समापन दिवस पर लाखों की संख्या में उपस्थित मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस तीन दिवसीय समागम का कल रात विधिवत रूप में सफलता पूर्वक समापन हो गया। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि मनुष्य जीवन को इसलिए ऊँचा माना गया है, क्योंकि इस जीवन में आत्मज्ञान प्राप्त करने की क्षमता है। परमात्मा निराकार है, और इस परम सत्य को जानना मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। अंत में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि जीवन एक वरदान है और इसे परमात्मा के साथ हर पल जुड़कर जीना चाहिए। जीवन के हर पल को सही दिशा में जीने से ही हमें आत्मिक सन्तोष एवं शान्ति मिल सकती है, हम असीम की ओर बढ़ सकते हैं। इसके पूर्व समागम के दूसरे दिन सतगुरु माता जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि जीवन में भक्ति के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहकर संतुलित जीवन जियें यह आवाहन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिंपरी पुणे में आयोजित 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन शाम को सत्संग समारोह में विशाल रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया। सतगुरु माताजी ने फरमाया कि जैसे एक पक्षी को उड़ने के लिए दोनों पंखों की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन में भक्ति के साथ साथ अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मदारियों को निभाना अति आवश्यक है। यदि कोई केवल भक्ति में ही लीन रहते हैं और कर्मक्षेत्र से दूर भागने का प्रयास करते हैं तो जीवन संतुलित बनना सम्भव नहीं। दूसरी तरफ भक्ति या आध्यात्मिकता से किनारा करते हुए केवल भौतिक उपलब्धियों के पीछे भागने से जीवन को पूर्णता प्राप्त नहीं हो सकती। सतगुरु माताजी ने आगे समझाया कि वास्तव में भक्ति और जिम्मेदारियों का निर्वाह का संतुलन तभी सम्भव हो पाता है जब हम जीवन में नेक नीयत, ईश्वर के प्रति निष्काम निरिच्छित प्रेम और समर्पित भाव से सेवा का जज्बा रखें। केवल ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना काफी नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। एक उदाहरण के द्वारा सतगुरु माता जी ने समझाया कि जैसे कोई दुकानदार अपने काम को पूरी ईमानदारी और संतुलन के साथ करता है, ग्राहक को मांग के अनुसार सही नापतोल करके माल देता है और उसका उचित मूल्य स्वीकारता है। अपने कार्य में पूरी तरह से संतुलन बनाए रखता है। इसी तरह भक्त परमात्मा से जुड़कर हर कार्य उसके अहसास में करता रहता है, सत्संग सेवा एवं सिमरण को प्राथमिकता देता है, यही वास्तविकता में भक्ति का असली स्वरूप है। इसके पहले आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने विचारों में कहा कि भक्ति का उद्देश्य परमात्मा के साथ एक प्रेमपूर्ण नाता जोड़ने का हो। इसके लिए संतों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत होता है जो हमें अपनी आत्मा का मूल स्वरूप परमात्मा को जानकर जीवन का विस्तार असीम सच्चाई की ओर बढ़ाने की शिक्षा देता है। आपने बताया कि हमें अपनी आस्था और श्रद्धा को सच्चाई की ओर मोड़ना चाहिए और हर पल कदम में परमात्मा के प्रेम को महसूस करना चाहिए तभी सही मायनो में भक्ति का विस्तार सार्थक होगा। समागम की कुछ झलकियां कवि दरबार             समागम के तीसरे दिन एक बहुभाषी कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जिसका विषय था ‘विस्तार – असीम की ओर।’महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए 21 कवियों ने मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, कोंकणी, भोजपुरी आदि भाषाओं में इस कवि दरबार में काव्य पाठ करते हुए मिशन के दिव्य सन्देश को प्रसारित किया। श्रोताओं द्वारा कवियों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।             मुख्य कवि दरबार के अतिरिक्त समागम के पहले दिन बाल कवि दरबार एवं दूसरे दिन महिला कवि दरबार का आयोजन लघु रूप में किया गया। इन दोनों लघु कवि दरबार कार्यक्रमों में मराठी, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से 6 बाल कवि एवं 6 महिला कवियों ने काव्य पाठ किया जिसकी श्रोताओं द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।  निरंकारी प्रदर्शनी...

  • उत्तराखण्ड

    विशाल वर्मा बने अखिल एकता उद्योग व्व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष और हर्षित तिवारी जिला प्रभारी,

    By

    हल्द्वानी आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी अनुज कांत अग्रवाल जी...

  • उत्तराखण्ड

    स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य।,

    By

    मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया...

Trending News

Follow Facebook Page