Connect with us

उत्तराखण्ड

राजभवन में दीपावली मिलन कार्यक्रम संपन्न, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं,,

देहरादून,,राजभवन में आज दीपावली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, तथा राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।राज्यपाल ने दीपावली पर्व को एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए सभी को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव और सौहार्द का संदेश देता है। राज्यपाल ने राजभवन के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण, निष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी सराहना की और सेवा भावना को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान राजभवन परिसर दीपों की रौशनी और उत्साह से सराबोर रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page