Connect with us

उत्तराखण्ड

बड़ा खुलासा: जनता को अधिक ब्याज का लालच देकर करोड़ों की ठगी, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार,,

हल्द्वानी/रामनगर, 5 फरवरी 2026: जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजुनाथ टीसी ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा किया है। “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था के संचालकों ने अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर व नैनीताल के हजारों निवेशकों से करीब 6 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी की। दोनों मुख्य आरोपी हेमचंद पंत और विकास दुर्गापाल को लालकुआं से गिरफ्तार कर लिया गया है।SSP के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कल्त्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी व क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के नेतृत्व में रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार की विशेष टीम ने कार्रवाई की। कोतवाली रामनगर में दर्ज FIR नंबर 246/23 धारा 409 IPC के तहत यह अनावरण हुआ। संस्था की हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) व रामनगर शाखाएं 2017 में खोली गईं थीं, जहां उत्तराखंड सरकार के पंजीकरण का हवाला देकर लोगों से निवेश कराया गया। जांच में शाखाएं बंद मिलीं और अभियुक्तों के खातों में 2 करोड़ 26 लाख व 4 करोड़ 58 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला।दिल्ली, हरियाणा व लखनऊ में दबिश के बाद 4 फरवरी 2026 को लालकुआं से दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए। जांच में अन्य थानों में भी उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। गिरोह में अन्य सदस्यों की संलिप्तता की आशंका है, जल्द और गिरफ्तारियां होंगी। SSP ने टीम को 2500 रुपये का इनाम घोषित किया।गिरफ्तार आरोपीहेमचंद पंत (45 वर्ष), पुत्र गोविंद बल्लभ पंत, निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल।विकास दुर्गापाल (41 वर्ष), पुत्र खिमानंद दुर्गापाल, निवासी एसकेएम स्कूल के पास, देहरिया, कोतवाली हल्द्वानी।गिरफ्तारी टीमदीपक सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, लालकुआं।कांस्टेबल आनंदपुरी।कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट।SSP की अपील: डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आमजन से कहा कि अधिक लाभ के लालच में फंसने से बचें। किसी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी वैधानिकता खुद जांचें। संदिग्ध मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नैनीताल पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।(मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page