उत्तराखण्ड
प्रदेश भर में आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया,
प्रदेशभर में आज #सशस्त्रसेनाझंडा_दिवस मनाया गया। राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने झंडा दिवस पर प्रदेश के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर सभी को गर्व है। मुख्यमंत्री ने लोगोें से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की अपील की। वहीं चंपावत जिले में भी आज जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग ने कर्मचारियों को झंडे लगाए और सैनिक कल्याण कोष के लिए धनराशि इकठ्ठा की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एन एस जोशी ने बताया कि झंडा दिवस पर एकत्र धनराशि को शहीद सैनिकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए दिया जाता है। टिहरी में सशस्त्र झंडा दिवस पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि भारत के तीनों शाखाओं के सैनिकों के सम्मान के रूप में यह दिवस मनाया जाता है। उधर अल्मोड़ा जिले में भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर एन सी सी कैडिटों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभातफेरी निकाली। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर झंडों का वितरण किया।




























