Connect with us

उत्तराखण्ड

अजय भट्ट भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के ध्वज वाहक बने,

हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने बढ़त हासिल करने के लिए कमान संभाल ली है । आज दिन भर नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा से सांसद पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के ध्वज वाहक बने रहे ।

सांसद अजय भट्ट ने आज भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के पक्ष में वार्ड 60 गौजाजाली बिचली, वार्ड 41 भगवानपुर , एवं वार्ड 40 स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित कर वोट मांगे ।

सांसद अजय भट्ट ने सभा में मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विगत दस वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कर नगर का काया कल्प कर दिया है । अब भारतीय जनता पार्टी ने गजराज सिंह बिष्ट को अपना उम्मीदवार बना कर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में आर्थिक , सामाजिक , धार्मिक सुरक्षा के साथ सदभाव एवं भाईचारा बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी दी है । सांसद अजय भट्ट ने विगत फरवरी माह में वनभूलपुरा क्षेत्र में हुऐ उपद्रव की ओर इशारा करते हुए कहा वो लोग मारने के लिए एकत्र हो सकते हैं । क्या हम सनातनी अपने हल्द्वानी नगर को बचाने के लिए एकत्र नहीं हो सकते । अजय भट्ट ने सभा में मौजूद लोगों से मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को वोट देने की अपील करते हुए कहा अन्नदान, धनदान, कन्यादान एवं मतदान हमेशा पात्र व्यक्ति को देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ता है । इसलिए 23 जनवरी को मतदान सोच समझ कर करना है ।

हल्द्वानी नगर निगम में नए जुड़े नए 20 वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संभाली , उन्होंने वार्ड 39 लोहरियासाल मल्ला में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट एवं पार्षद प्रत्याशी ममता जोशी के पक्ष में मतदान करने की क्षेत्रवासियों के घर घर जाकर अपील की । इस दौरान क्षेत्रवासियों को नुक्कड़ सभा में संबोधित करते हुए विधायक भगत ने कहा निवर्तमान भाजपा के मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा प्रत्येक नए वार्ड में कम से कम 5 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं , ऐसे में सभी नए वार्डों से एकतरफा वोट भाजपा प्रत्याशी गजराज के पक्ष में पड़ेगा । कांग्रेस प्रत्याशी किस आधार पर क्षेत्र में वोट मांगने आयेंगे , कांग्रेस प्रत्याशी को इन 20 नए वार्डों में प्रचार करने से बचकर अपना श्रम और समय दोनों बचाना चाहिए ।

भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की बदौलत वो सर ऊंचा करके प्रत्येक वार्ड में उनके साथ वोट मांगने जा रहे हैं । उन्होंने कहा पथ प्रकाश , पार्कों का सौंदर्यीकरण , सड़कों का निर्माण , विद्युत पोल , स्वच्छता एवं कूड़ा गाड़ी का लाभ प्रत्येक वार्ड को विगत दस वर्षों से मिल रहा है । ऐसे में क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का विकल्प रहित संकल्प मन में बना रखा है ।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ,पूर्व विधायक नवीन दुम्का , विधायक मोहन सिंह बिष्ट , जोगेंद्र सिंह रौतेला , भुवन जोशी , कमल नयन जोशी , नवीन भट्ट , धीरज पांडे , प्रताप बोहरा , प्रमोद पंत , मनोज भट्ट , चंद्र प्रकाश , कमल पांडे , हेमंत भट्ट , हर्षित भगत , राजू पांडे , तनुज नैनवाल समेत स्थानीय क्षेत्रवासी भारी संख्या में मौजूद रहे ।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

  • उत्तराखण्ड

    भक्ति का सुगंध बिखेरते हुए 58वें निरंकारी सन्त समागम का सफलतापूर्वक समापन

    By

    जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हल्द्वानी ‘‘जीवन का उद्देश्य केवल भौतिक उपलब्धियों में नहीं बल्कि आत्मिक उन्नति में निहित है।’ये उद्गार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने महाराष्ट्र के 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के तीसरे एवं समापन दिवस पर लाखों की संख्या में उपस्थित मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। इस तीन दिवसीय समागम का कल रात विधिवत रूप में सफलता पूर्वक समापन हो गया। सतगुरु माता जी ने आगे कहा कि मनुष्य जीवन को इसलिए ऊँचा माना गया है, क्योंकि इस जीवन में आत्मज्ञान प्राप्त करने की क्षमता है। परमात्मा निराकार है, और इस परम सत्य को जानना मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य होना चाहिए। अंत में सतगुरु माता जी ने फरमाया कि जीवन एक वरदान है और इसे परमात्मा के साथ हर पल जुड़कर जीना चाहिए। जीवन के हर पल को सही दिशा में जीने से ही हमें आत्मिक सन्तोष एवं शान्ति मिल सकती है, हम असीम की ओर बढ़ सकते हैं। इसके पूर्व समागम के दूसरे दिन सतगुरु माता जी ने अपने अमृत वचनों में कहा कि जीवन में भक्ति के साथ कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहकर संतुलित जीवन जियें यह आवाहन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने पिंपरी पुणे में आयोजित 58वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के दूसरे दिन शाम को सत्संग समारोह में विशाल रूप में उपस्थित श्रद्धालुओं को किया। सतगुरु माताजी ने फरमाया कि जैसे एक पक्षी को उड़ने के लिए दोनों पंखों की आवश्यकता होती है, वैसे ही जीवन में भक्ति के साथ साथ अपनी सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मदारियों को निभाना अति आवश्यक है। यदि कोई केवल भक्ति में ही लीन रहते हैं और कर्मक्षेत्र से दूर भागने का प्रयास करते हैं तो जीवन संतुलित बनना सम्भव नहीं। दूसरी तरफ भक्ति या आध्यात्मिकता से किनारा करते हुए केवल भौतिक उपलब्धियों के पीछे भागने से जीवन को पूर्णता प्राप्त नहीं हो सकती। सतगुरु माताजी ने आगे समझाया कि वास्तव में भक्ति और जिम्मेदारियों का निर्वाह का संतुलन तभी सम्भव हो पाता है जब हम जीवन में नेक नीयत, ईश्वर के प्रति निष्काम निरिच्छित प्रेम और समर्पित भाव से सेवा का जज्बा रखें। केवल ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना काफी नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। एक उदाहरण के द्वारा सतगुरु माता जी ने समझाया कि जैसे कोई दुकानदार अपने काम को पूरी ईमानदारी और संतुलन के साथ करता है, ग्राहक को मांग के अनुसार सही नापतोल करके माल देता है और उसका उचित मूल्य स्वीकारता है। अपने कार्य में पूरी तरह से संतुलन बनाए रखता है। इसी तरह भक्त परमात्मा से जुड़कर हर कार्य उसके अहसास में करता रहता है, सत्संग सेवा एवं सिमरण को प्राथमिकता देता है, यही वास्तविकता में भक्ति का असली स्वरूप है। इसके पहले आदरणीय निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने विचारों में कहा कि भक्ति का उद्देश्य परमात्मा के साथ एक प्रेमपूर्ण नाता जोड़ने का हो। इसके लिए संतों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत होता है जो हमें अपनी आत्मा का मूल स्वरूप परमात्मा को जानकर जीवन का विस्तार असीम सच्चाई की ओर बढ़ाने की शिक्षा देता है। आपने बताया कि हमें अपनी आस्था और श्रद्धा को सच्चाई की ओर मोड़ना चाहिए और हर पल कदम में परमात्मा के प्रेम को महसूस करना चाहिए तभी सही मायनो में भक्ति का विस्तार सार्थक होगा। समागम की कुछ झलकियां कवि दरबार             समागम के तीसरे दिन एक बहुभाषी कवि दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जिसका विषय था ‘विस्तार – असीम की ओर।’महाराष्ट्र के अतिरिक्त देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए 21 कवियों ने मराठी, हिन्दी, अंग्रेजी, कोंकणी, भोजपुरी आदि भाषाओं में इस कवि दरबार में काव्य पाठ करते हुए मिशन के दिव्य सन्देश को प्रसारित किया। श्रोताओं द्वारा कवियों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।             मुख्य कवि दरबार के अतिरिक्त समागम के पहले दिन बाल कवि दरबार एवं दूसरे दिन महिला कवि दरबार का आयोजन लघु रूप में किया गया। इन दोनों लघु कवि दरबार कार्यक्रमों में मराठी, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से 6 बाल कवि एवं 6 महिला कवियों ने काव्य पाठ किया जिसकी श्रोताओं द्वारा अत्यधिक प्रशंसा की गई।  निरंकारी प्रदर्शनी...

  • उत्तराखण्ड

    विशाल वर्मा बने अखिल एकता उद्योग व्व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष और हर्षित तिवारी जिला प्रभारी,

    By

    हल्द्वानी आज अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी अनुज कांत अग्रवाल जी...

  • उत्तराखण्ड

    स्वतंत्र भारत के इतिहास में उत्तराखण्ड यू.सी.सी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य।,

    By

    मुख्यमंत्री ने किया समान नागरिक संहिता की अधिसूचना का अनावरण। यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in का भी किया...

  • उत्तराखण्ड

    प्रकाश आर्य ने मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की करी मांग।,

    By

    भवाली: भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन...

Trending News

Follow Facebook Page