उत्तराखण्ड
भवाली की एक छात्रा का 2 दिनों से परिवार से नही हो रहा संपर्क
भवाली की एक छात्रा का 2 दिनों से परिवार से नही हो रहा संपर्क
पत्रकार यू एस सिजवाली भावली
भवाली: यूक्रेन के खारकीव में भवाली की एक छात्रा भी फँसी हुई है। रेहड़ निवासी सेजल आर्य के चाचा अखिलेश कुमार ने बताया कि सेजल 4 महीने पहले यूक्रेन के खारकीव में मेडिकल की पढ़ाई करने गई। जहा से वह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद बिगड़ते हालात बता रही थी। और युद्ध खत्म होने की आशा लगाए थी। वही जब भारत सरकार ने सभी भारतीय को भारत छोड़ रोमानिया या पौलेंड बॉर्डर पहुचने को कहा तो सेजल भी अपने साथियों के साथ पैदल हॉस्टल रवाना हुई जब वह खारकीव के बार्डर पर पहुची तो उसने बताया कि वहाँ आसपास काफी मिसाइल गिर थीं। जिससे वो लोग एक बंकर में छुप गए। 2 दिन से सेजल से संपर्क नहीं हो पाया है। जिससे वह काफी चिंतित है। यूक्रेनी सैनिकों की छात्राओं से अभद्रता की खबरे उन्हें काफी विचलित कर रही गके। वही अखिलेश ने बताया कि सरकार बच्चो से पौलेंड बार्डर पर आने को कह रही है। जो सैकड़ो किमी दूर है। जहाँ युद्ध की स्थिति में पैदल पहुँचना संभव नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से खारकीव में फँसे छात्रों को जल्द निकालने की गुहार लगाई है।

