Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय: केंद्रीय मूल्यांकन तेजी से आगे, कई कोर्सों के रिजल्ट घोषित,,


हल्द्वानी, 3 अप्रैल 2026
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में केंद्रीय मूल्यांकन कार्य जोरों पर है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम क्रमबद्ध तरीके से जारी हो रहे हैं।
BLIS, DVK, MLIS, CIN, CSL, CVK, CYS और DMA जैसे कई कोर्सों के रिजल्ट 26 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक घोषित हो चुके हैं। बाकी पाठ्यक्रमों के प्रायोगिक और केंद्रीय मूल्यांकन पूरे होते ही उनके परिणाम भी चरणबद्ध जारी किए जाएंगे।
समयबद्ध रिजल्ट सुनिश्चित करने के लिए कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विशेष टीम गठित की है। टीम का समन्वय प्रो. एम. एम. जोशी कर रहे हैं, जिसमें प्रो. डी. एस. फर्सवान, डॉ. शशांक शुक्ल, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रदीप पंत समेत अन्य शिक्षक सक्रिय हैं।
टीम का लक्ष्य मूल्यांकन को सुव्यवस्थित रखते हुए छात्रों को बिना असुविधा के जल्द रिजल्ट उपलब्ध कराना है। कुलपति प्रो. लोहनी ने कहा, “पारदर्शी और समयबद्ध परीक्षा प्रणाली हमारी प्राथमिकता है। विशेष टीम से मूल्यांकन प्रभावी हो रहा है, ताकि छात्रों को शीघ्र सटीक परिणाम मिलें।”
विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीकों से मूल्यांकन और रिजल्ट प्रक्रिया को मजबूत कर रहा है, जिससे छात्रों की शैक्षणिक प्रगति में मदद मिलेगी।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page