Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग ने 99% राजस्व लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास,,


मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 1800 करोड़ से अधिक कमाई, 9.20% वृद्धि दर्ज
हल्द्वानी, 2 अप्रैल 2026: उत्तराखण्ड सरकार के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 99 प्रतिशत राजस्व प्राप्त कर परिवहन विभाग लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले प्रमुख विभागों में शुमार हो गया है। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने 1800 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व अर्जित किया।
चुनौतियों के बावजूद 9.20% की शानदार वृद्धि
विभाग ने कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए भी गत वर्ष की तुलना में 9.20 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज की। नये वाहनों की रजिस्ट्रेशन में कमी आई—2024-25 में 8.45 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद 2025-26 में यह घटकर 7.82 प्रतिशत रह गई। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स में छूट से 13.07 करोड़ रुपये की हानि हुई और जीएसटी दरों में कमी से भी प्रभाव पड़ा। फिर भी विभाग ने लक्ष्य प्राप्त कर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की।
राज्य गठन से अब तक की प्रगति आश्चर्यजनक
राज्य गठन के समय परिवहन विभाग की वार्षिक राजस्व प्राप्ति मात्र 56 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 1800 करोड़ हो गई। नेशनल परमिट और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट से केंद्र सरकार से 77 करोड़ रुपये राज्यांश के रूप में प्राप्त हुए।
तीन वर्षों का राजस्व ग्राफ (रुपये करोड़ में)

वित्तीय वर्ष 2023,24,1423.16,2024,25.1464,94,2025,26,1599,01
विभागीय अधिकारी ने बताया कि यह उपलब्धि टीम वर्क और कुशल प्रबंधन का परिणाम है। आने वाले वर्षों में डिजिटल पहलों से राजस्व और बढ़ेगा।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page