Connect with us

उत्तराखण्ड

संभागीय स्तर पर बृहद चेकिंग अभियान: 254 वाहनों पर चालान, 30 निरुद्ध,

हल्द्वानी, 16 फरवरी 2026: माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के रुद्रपुर व खटीमा दौरे के दौरान दिए गए आदेशों के अनुपालन में आज संभाग के हल्द्वानी, रुद्रपुर, खटीमा, काशीपुर, टनकपुर व रामनगर क्षेत्रों में बृहद वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में मालवाहनों, डंपरों, अनधिकृत वाहनों पर विशेष फोकस किया गया, जिसमें ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, नियम उल्लंघन तथा बिना ढके खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों पर कठोर कार्रवाई की गई। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान ने संभागीय सड़कों पर सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने का संदेश दिया।आज के अभियान में कुल 254 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 30 वाहनों को विभिन्न थाना चौकियों एवं परिवहन कार्यालयों में निरुद्ध कर दिया गया। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय के निर्देशों पर पूरे संभाग में यह अभियान संचालित किया गया। उन्होंने सभी टीमों को अनधिकृत डंपरों, मालवाहनों, ट्रैक्टरों तथा भूसा ढोने वाली गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों को अनिवार्य रूप से ढकने के आदेश दिए गए, और उल्लंघनकर्ताओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई ।क्षेत्रवार नेतृत्व और कार्रवाईअभियान विभिन्न स्थानों पर निम्नलिखित एआरटीओ के नेतृत्व में चला: काशीपुर: एआरटीओ संदीप वर्मा की अगुवाई में टीम ने ओवरलोड डंपरों पर सख्ती बरती।रुद्रपुर: एआरटीओ नवीन सिंह के नेतृत्व में मालवाहनों की गहन जांच। हल्द्वानी: एआरटीओ जितेंद्र ने सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया।रामनगर: एआरटीओ सुश्री रिशु तिवारी की टीम ने अनधिकृत वाहनों पर फोकस किया।टनकपुर: एआरटीओ मनोज बगौरिया के निर्देशन में चेकिंग अभियान सफल रहा। अरविंद पांडेय ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए निरंतर जारी रहेगा। संभाग के सभी क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अब कोई ढील नहीं बरती जाएगी। इस अभियान से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि सड़क सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण सुधार होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page