उत्तराखण्ड
नैनीताल में होली के दृष्टिगत संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान, 65 चालान काटे गए,,
हल्द्वानी, 2 मार्च 2026: कुमाऊँ मंडल कमिश्नर एवं नैनीताल जिलाधिकारी के आदेश पर आज नैनीताल जनपद के विभिन्न मार्गों पर होली के अवसर पर आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी अरविंद पाण्डेय के निर्देश पर 5 टीमों ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में एसडीएम कैंचीधाम, एसडीएम कालाढूंगी, पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीमें शामिल रहीं।कालाढूंगी में सख्त कार्रवाईकालाढूंगी क्षेत्र में अनाधिकृत वाहनों का चालान किया गया। एक वाहन को सीज भी किया गया। अभियान में परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, उनकी टीम, कालाढूंगी तहसीलदार एवं थाने के सब-इंस्पेक्टर ने भाग लिया।हल्द्वानी-काठगोदाम में व्यापक जांचहल्द्वानी शहरी क्षेत्र एवं काठगोदाम में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी, पुलिस, आरटीओ प्रवर्तन हल्द्वानी जितेंद्र सांगवान, टीएसआई आरसी पंवार एवं गिरीश कांडपाल ने संयुक्त चेकिंग की। कैंचीधाम एवं गरम पानी के पहाड़ी मार्गों पर परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने एसडीएम एवं पुलिस के साथ अनाधिकृत वाहनों की जांच की।ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग एवं अन्य उल्लंघनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई। कुल 65 चालान काटे गए।आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा हल्द्वानी संभाग अरविंद पांडेय ने नैनीताल जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “आपका वाहन आरटीओ हल्द्वानी की नजर में है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें, सुरक्षित पहुंचें!”




























