Connect with us

उत्तराखण्ड

जसपाल सिंह कोहली को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति में सदस्य नियुक्त,

हल्द्वानी, 16 फरवरी 2026। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के यातायात नगर अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली को उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति में सदस्य पद पर नियुक्त किया है।यह नियुक्ति हल्द्वानी के व्यापारियों व समाज के लोगों में उत्साह लेकर आई है। ट्रांसपोर्ट महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि जसपाल सिंह कोहली विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों से जुड़े हैं तथा भाजपा से हल्द्वानी के पूर्व सभासद रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर व्यापार जगत ने शुभकामनाएं दी हैं।हल्द्वानी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी के मुख्य सेवादार हरजीत सिंह सच्चर व स्टेज सेक्रेटरी अमरजीत सिंह आनंद ने कहा कि सिख समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।बधाई देने वालों में ये प्रमुख नाम शामिल:ट्रांसपोर्ट महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशीललित रौतेला, दया किशन शर्मा, किशन कोश्यारीदेवभूमि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवरमंडी समिति अध्यक्ष अनिल डब्बूदिलप्रीत सिंह, विक्की सेठी, हरजीत सिंह चड्ढाइकबाल सिंह आनंद, विक्रम बिष्ट, ललित मोहन शर्मानवीन चंद मेलकानी, रोहित रौतेलाजसपाल सिंह कोहली ने कहा, “उत्तराखंड सरकार का आभार। मैं इस सम्मान को निभाऊंगा तथा व्यापारियों के हित में कटिबद्ध रहूंगा।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page