Connect with us

उत्तराखण्ड

काठगोदाम: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सिख समाज का प्रवेश, नवयुवकों में उत्साह,,

पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी, 8 अप्रैल 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा काठगोदाम मंडल में सिख समाज के नवयुवकों के शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। इस प्रवेश से सिख समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि लंबे समय बाद अल्पसंख्यक वर्ग को भाजपा में मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है।
नए सदस्य गगनदीप सिंह कोहली ने बताया कि सिख समाज हमेशा देश सेवा के लिए समर्पित रहा है। आपदा के समय वे अहम भूमिका निभाते हुए अपना योगदान दिया हैं। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता नरेंद्रजीत सिंह कोहली (रोडू जी) को सिख समाज का वरदान बताया, उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी याद किए जाते हैं। गगनदीप ने कहा, “मैं उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा और पार्टी के दिशा-निर्देशों पर कार्य करूंगा।”
पार्टी नेतृत्व का आभार और भविष्य की प्रतिबद्धता
गगनदीप सिंह कोहली ने पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें यह सौभाग्य प्रदान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह इतिहास में पहली बार है जब अल्पसंख्यक मोर्चा को ऐसी मजबूती मिली है। सिख समाज अब पार्टी और देश की सेवा में पूर्ण योगदान देगा, जिससे भाजपा में एक अद्भुत शक्ति का संचार होगा।
इस अवसर पर सिख समाज के लोगों में व्यापक उत्साह देखा गया। स्थानीय स्तर पर यह विकास उत्तराखंड की राजनीति में सिख समुदाय की बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page