उत्तराखण्ड
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आई ओ सी एल, वरिष्ठ अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026 – उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से आज यहां उत्तराखंड निवास में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के वरिष्ठ अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड में ईंधन आपूर्ति, विशेषकर ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में एलपीजी सेवा और शहीद परिवारों के लिए पेट्रोल पंप–गैस एजेंसियों की उपलब्धता पर जोर दिया।
इस दौरान आई सी ओ एल के अधिकारी हेमंत राठौर – एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं स्टेट हेड, दिल्ली, IOCL
राजीव श्रेष्ठ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश, आई सी ओ एल के संजय। सेमवाल – चीफ जनरल मैनेजर, IOCL ऊर्जा सेवाओं पर जोर राज्यपाल ने बैठक के दौरान IOCL अधिकारियों से उत्तराखंड के रिमोट और पहाड़ी इलाकों में छोटे एलपीजी सिलेंडर (‘छोटू–मुन्ना’) की उपलब्धता बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि घरों को ईंधन की सुविधा आसानी से मिल सके। साथ ही उन्होंने शहीद परिवारों के लिए आरक्षित पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों का सही तरीके से वितरण और संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
।राज्यपाल ने ऊर्जा क्षेत्र में शोध और विशेषज्ञ सेमिनारों के माध्यम से नवीन ऊर्जा नीतियों पर विचार‑विमर्श करने की सिफारिश की, ताकि राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित हो सके। इस भेंट को उत्तराखंड के ऊर्जा ढाँचे को मजबूत करने और जनता को बेहतर सेवा पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।,














