उत्तराखण्ड
अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारी,,
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा आयोजित गरिमामय अभिनंदन समारोह में मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया।बार एसोसिएशन की सराहनाकार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा न्यायिक कार्यों एवं विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने जारी लिखित आदेशों के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लंबित मामलों के निस्तारण में गति आएगी।जिलाधिकारी का संबोधनबार सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नैनीताल बार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और यहां के अधिवक्ता सदैव न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे हैं। अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है। नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कार्य करना अधिकारियों के लिए उपलब्धि के समान है तथा अधिवक्ताओं और प्रशासन का एकमात्र उद्देश्य जनहित में कार्य करना है।राजस्व मामलों पर लक्ष्यजिलाधिकारी ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा राजस्व न्यायालयों से संबंधित जो समस्याएं उनके समक्ष रखी गई थीं, उनके समाधान हेतु लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में जनपद में राजस्व न्यायालयों में 7,500 से अधिक प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें आगामी तीन माह में घटाकर लगभग 2,000 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अधिकारियों व अधिवक्ताओं की उपस्थितिअपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला, प्रीति साह, मंजू कोटलिया सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।





























