उत्तराखण्ड
111 कन्यादान महायज्ञ में विवाह हेतु पंजीकरण करवाएं
111 कन्यादान महायज्ञ में विवाह हेतु पंजीकरण करवाएं
देवभूमि कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरि: शरणम जन की नेक पहल
हर एक विवाहित जोड़े को भेंट की जाएँगी 1 लाख रूपये तक की वस्तुएं
हल्द्वानी। देवभूमि कुमाऊं की प्रतिष्ठित धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली संस्था हरि: शरणम जन इस वर्ष नवंबर में निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराने जा रही है। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ‘भाईजी’ की पहल के बाद 111 निर्धन कन्याओं के विवाह की भव्य तैयारियां भी शुरू हो चुकीं हैं।
हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने बताया कि 19 नवंबर की सुबह 9 बजे से निर्धन बेटियों के विवाह संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। बेहद निर्धन परिवारों की मदद के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास ऐसे निर्धन लोग हैं तो वे उनका पंजीकरण 98370 53436 पर करवा सकते हैं। विवाह में आने वाला खर्च पूरी तरह से नि:शुल्क होगा और विवाह पूरी रीति-रिवाज के साथ संपन्न करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया जिन लोगों का विवाह होना है उनका रिश्ता परिवार वाले पहले से तय कर चुके हों और परिवार वालों की पूर्ण रजामंदी हो। नवविवाहित जोड़ों को नई गृहस्थी शुरू करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण वस्तुएं भी भेंट की जाएंगी। इससे पूर्व 13 से 19 नवंबर के बीच एमबी इंटर कालेज मैदान में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामी करेंगे.

