Connect with us

उत्तराखण्ड

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद।।

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट हुए शीतकाल के लिए बंद।।

उत्तरकाशी 26, अक्टूबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध चारधाम गंगोत्री तीर्थधाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12.01 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए हैं। बुधवार को पतिपावनी मां गंगा की डोली गंगोत्री से अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए रवाना हुई। आज गंगा जी की उत्सव डोली चंडी देवी मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी। गुरुवार 27 ,अक्टूबर को मां गंगा की मूर्ति मुखबा मंदिर में शीतकालीन के लिए विराजमान होगी।

बुधवार को सुबह से ही गंगोत्री धाम में गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थी। इस मौके पर गंगोत्री धाम को रंग बिरंगे फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था. कपाट बंद करने से पहले गंगा जी का अभिषेक करने के साथ ही गंगालहरी, गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया। इस दौरान गंगोत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए. वहीं, तय मुहूर्त पर 12 बजकर 1 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद इसके बाद गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया गया।

माँ श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगें। मां गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेगी। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, राजेश सेमवाल, अशोक सेमवाल, रावल रवींद्र सेमवाल, पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण आदि मौजूद रहे हैं।

6.25 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगोत्री धाम के दर्शन ।।

कोरोना काल के बाद इस वर्ष लगभग 6.25 लाख श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के दर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा तैनात उत्तरकाशी पुलिस, फायर एवं एसडीआरएफ ने चाहे बर्फबारी-कड़कती ठंड हो, बरसात हो या फिर किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति हो, चौबीसों घंटे अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे हैं। जिससे चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया गया।
यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के रास्ता भटकने पर,लैंड स्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने पर,अत्यधिक वर्षात या फिर किसी भी प्रकार से मुसीबत में होने पर जनपद पुलिस एवं एसडीआरएफ द्वारा तत्काल मदद व रेस्क्यू कार्य किया गया। यात्रा के दौरान कई वाक्यों पर श्रद्धालुओं के खोये पर्स, बैग व अन्य समान को भी पुलिस जवानों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये वापस लौटाया गया। कई सारे श्रद्धालुओं द्वारा जनपद पुलिस व एसडीआरएफ की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया।
उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, अगले वर्ष गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page