उत्तराखण्ड
नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह,,
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नारायण सिंह जंतवाल एवं डॉ. सरस्वती खेतवाल उपस्थित हुए।
शपथ ग्रहण और कार्यभार ग्रहण
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला जज एवं संरक्षक प्रशांत जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: अरुण सिंह बिष्ट
सचिव: संजय सुयाल
उपाध्यक्ष: कमल चिलवाल
संयुक्त सचिव: नीरज गोस्वामी
कार्यकारिणी सदस्य: तारा आर्या, सरिता बिष्ट, प्रेमा आर्या, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल
शपथ ग्रहण के बाद पदाधिकारियों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
सांसद अजय भट्ट की घोषणा और संबोधन
मुख्य अतिथि अजय भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिवक्ताओं को समाज का पथप्रदर्शक बताते हुए कहा कि वे स्वयं नैनीताल जिला बार के आजीवन सदस्य हैं और इस पर उन्हें गर्व है। अधिवक्ता हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सांसद निधि से चैंबर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की। विशिष्ट अतिथियों ने भी पदाधिकारियों को बधाई दी और सफल कार्यकाल की कामना की।
पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया और भविष्य की योजनाएं
अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाया जाएगा और अधिवक्ता हित सर्वोपरि रहेगा। सचिव संजय सुयाल ने बताया कि 100 वर्ष से अधिक पुराने बार भवन के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, निर्वतमान अध्यक्ष भगवत प्रसाद, मनीष मोहन जोशी, दीपक रुवाली, नीरज साह, एम.बी. ढेला, मान सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह मेहरा, राजेंद्र कुमार पाठक, शरत साह, घनानंद बर्थवाल, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, राजेश चंदोला, अशोक मौलखी, ओंकार गोस्वामी, पंकज कुमार, प्रमोद बहुगुणा, गिरीश खोलिया, पुलक अग्रवाल, अखिलेश साह, सुशील कुमार शर्मा, पंकज बिष्ट, भुवन चंद्र जोशी, बलवंत सिंह थलाल, राम सिंह रौतेला, अनिल बिष्ट, प्रदीप परगाई, दया किशन पोखरिया, राकेश सुयाल, शिवांशु जोशी, सोहन तिवारी, राजेंद्र कुमार भैसोड़ा, मोहम्मद खुर्शीद, शारिक अली खान, रवि कुमार, नीलेश भट्ट, नवीन पंत, प्रदीप प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता सबीना उस्मान, प्रीति साह, किरन आर्या, पूजा साह, हेमा शर्मा, कमला अधिकारी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













