Connect with us

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई,,

हल्द्वानी, 1 मार्च 2026: आगामी होली और रमजान पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया गया है। हल्द्वानी से शराब तस्कर गिरफ्तार, 51 पाउच कच्ची शराब बरामद मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार, सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने टी.पी. नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हरिपुर जमन सिंह तिराहे के पास एक शराब तस्कर को दबोच लिया। अभियुक्त बहादुर सिंह पुत्र स्व. शंकर सिंह, निवासी हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी (उम्र 65 वर्ष) के पास से 51 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफआईआर संख्या 72/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर लिया गया है।पुलिस टीम:कांस्टेबल गगनदीप सिंह, चौकी टीपी नगर कांस्टेबल अनिल टम्टा, चौकी टीपी नगर कांस्टेबल 830 सीपी नीरज कुमार, चौकी टीपी नगर ,,मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page