Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025–26 के लिए दो विद्यार्थियों का चयन,

हल्द्वानी बियरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025–26 के अंतर्गत किया गया है। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है।
कक्षा 8 की छात्रा कनिका कनवाल ने “उपकरणों के लिए संशोधित हैंडल” शीर्षक से अपना अभिनव विचार प्रस्तुत किया एवम् कक्षा 10 के छात्र आरुष सिंह गैड़ा ने “गन्ना तना काटने की मशीन” विषय पर एक उपयोगी समाधान प्रस्तावित किया।
दोनों विद्यार्थियों ने अपने-अपने नवाचारों के विस्तृत ब्लूप्रिंट (रूपरेखा) प्रस्तुत किए।
इंस्पायर अवार्ड – मानक योजना के अंतर्गत चयनित होने पर प्रत्येक विद्यार्थी को अपने प्रोजेक्ट का कार्यशील मॉडल (प्रोटोटाइप) विकसित करने के लिए ₹10,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता,वैज्ञानिक सोच और समर्पण को दर्शाती है इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापक प्रबंधक निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, प्रधानाचार्या मीना सती, उप-प्रधानाचार्य एच. एस. बब्बर, प्रशासक निशा सिंह, सलाहकार के. दत्त, विभागाध्यक्ष अनीता बिष्ट, कक्षा अध्यापिका शोभा नियोलिया सहित समस्त शिक्षकों ने कनिका कनवाल o आरुष सिंह गैड़ा इनके माता पिता को बधाई दी तथा muds उज्ज्वल भविष्य की कामना की।,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page