Connect with us

उत्तराखण्ड

विरांगना संगठन की एक दिवसीय बैठक का आयोजन

भवाली U S Sijwali:

भीमताल भीमताल ब्लाक के विरांगना संगठन की एक दिवसीय बैठक का आयोजन द हंगर प्रोजेक्ट के द्धारा किया गया। जिसमें सभी महिला जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो । ग्राम पंचायत के स्तर पर जो ए. एन. एम. सेन्टर मैं मूल भूत सुविधाओं का कम होना । जिस कारण प्राथमिक उपचार की सुविधा न मिलना इसके साथ ही सामाजिक मुद्दों मैं बढ़ती घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई । जिस कारण महिलाओं को काफी दिक्कत होती है । महिला जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आज कल नशा का मुद्दा निकल कर सामने आ रहा है जिस कारण बच्चे व समाज प्रभावित हो रहा है और कहा कि इन मुद्दों के समाधान हेतु सभी को जागरूक व निवारण हेतु पहल करने की जरूरत है । अल्चौना की वार्ड सदस्यों ने बताया उनकी पंचायत आपदा से ग्रसित है बरसात के दिनों मैं और खतरा बना है नदी के किनारे मैं ग्राम वासी बसे हैं । इस पर उन्होंने चिंता जताई । इस कार्यवाही करने की जरूरत है इस बैठक मैं द हंगर प्रोजेक्ट से हेमा कबडवाल , लक्ष्मी , भावना ,नीमा महिला जनप्रतिनिधियों से रजनी रावत, लीलावती पलडिया, राधा कुल्याल , जया बोहरा , चम्पा देवी , प्रेमा आर्या, कमला देवी, शशि, कमला , साथ वीरांगना संगठन की अध्यक्षा अनीता देवी आदि ने प्रतिभाग किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page