Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी नगर निगम का कूड़ा पृथक्करण अभियान: वार्ड 43 में जन जागरूकता कार्यक्रम,,

हल्द्वानी नगर निगम प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत कार्तिकेय कॉलोनी में सफल जागरूकता अभियान चलाएंगे
नगर निगम हल्द्वानी द्वारा स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज वार्ड नंबर 43, कार्तिकेय कॉलोनी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिकों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके सफाई गाड़ी को सौंपने का अनुरोध किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितजन
कार्यक्रम में नगर निगम के सफाई निरीक्षक अमूल असवाल, श्री चतर सिंह तथा सिटी मिशन मैनेजर आईपी पंत के साथ स्वयं सहायता समूह की बहनों ने भाग लिया। बैनी सेना एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।अभियान का विस्तार और प्रभाव
यह अभियान पूरे नगर क्षेत्र में चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाई जा रही है। आज इसका तीसरा दिन था। कई नागरिक अब कूड़ा पृथक्करण को समझने लगे हैं और गाड़ी में गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग देकर सहयोग कर रहे हैं।यह अभियान स्वच्छता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।इस दौरान सभी शहर वासियों से अपील की जाती है खुले में कूड़ा न फेंक ,नगर निगम द्वारा चलाए जा कूड़े के वाहनों पर ही कूड़े दे,,,

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page