Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में शान्ति टेनिस एकेडमी का शानदार आयोजन ,


देहरादून,,,शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, में डायरेक्टर पी.के. वालिया के नेतृत्व में जूनियर्स आईटीएफ जे60 और सीनियर्स आईटीएफ एमटी200 टूर्नामेंट का समांतर आयोजन हो रहा है। 22 मार्च 2026 को जूनियर्स का अंतिम दिन और सीनियर्स का दूसरा दिन था, जहां कड़े मुकाबले देखने को मिले।
जूनियर्स आईटीएफ जे60 (13-18 वर्ष): फाइनल परिणाम
देव विपुल पटेल का कड़ा संघर्षपूर्ण विजय अभियान
एजग्रुप (13-18) बालक सिंगल्स फाइनल में देव विपुल पटेल (गुजरात, भारत) ने ओम वर्मा (दिल्ली, भारत) को 5-7, 6-3, 7-5 से रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। ओम वर्मा को उपविजेता ट्रॉफी मिली।
जया कपूर की जबरदस्त जीत
बालिका सिंगल्स फाइनल में जया कपूर (देहरादून, उत्तराखंड) ने इहा जोशी (फरीदाबाद, हरियाणा) को 6-0, 6-3 से एकतरफा मैच में पराजित कर विजेता बनीं। इहा जोशी को उपविजेता सम्मानित किया गया।
सीनियर्स आईटीएफ एमटी200: दूसरा दिन (22 मार्च)
पहला वेन्यू – शांति टेनिस एकेडमी
कोर्ट-01: 65+ सिंगल्स में विनोद जैन ने प्रदीप वालिया को वॉकओवर दिया; दिनेश नागपाल को हर्ष बत्रा ने 6-2, 6-1 से हराया।
कोर्ट-02: मनी मोहन नेहरू ने सुनील मैथ्यू को 6-0, 6-0 से; अविनीश रस्तोगी ने श्याम जगत को 6-4, 4-6, 10-5 (सुपर टाई-ब्रेक) से।
कोर्ट-03: सिबू मैथ्यू ने नरेश राजोरा को 6-3, 6-2; राजू ने मिलन साह को 6-3, 6-0।
कोर्ट-04: देवेन्द्र सिंह रावत ने संतराम को 6-1, 6-1; संचित जैन ने मुनीश मारवाहा को 6-0, 6-0; गगनदीप वासु ने दीपक कंडवाल को 6-0, 6-0।
चीफ रैफरी हिमांशु मलिक और कोच तुषार शर्मा मौजूद रहे।
दूसरा वेन्यू – परेड ग्राउंड
कोर्ट-01: पुनीत कुमार गुप्ता ने रनदीप दत्ता को 6-1, 6-1 (60+); अविनाश कुंवर (उत्तराखंड कोच) ने डौरेन डाजेन (जर्मनी) को 4-6, 6-4, 10-7; वेणुगोपाल ने राजीव नेगी को 6-4, 6-2; राबिन सिंह पिनखोली ने आदित्य चौबे को हराया।
कोर्ट-02: अरून अग्रवाल ने संजय पारासर को 6-1, 6-1 (60+); एलामुरगू को गोविंद सिंह वॉकओवर; अश्वनी कुमार (यूपी) ने महेश सिंह को 7-5, 6-0; राजदत्त ने कुलदीप सिंह को 6-4, 6-0; आशीष भंडारी को इस्टैलिन नायक वॉकओवर; डबल्स 60+: एस.बी. शर्मा-रनदीप दत्ता ने राजू-संजय पारासर को 6-0, 6-0; डबल्स 40+: आशीष बिष्ट-अविनाश कुंवर ने महेश सिंह-मनोज गुप्ता को 6-0, 6-1। देहरादून,,,
कोर्ट-03: शषि भूषण शर्मा ने अमित संगल को 6-1, 6-3 (60+); अनुराग सक्सेना ने आशीष कुमार सिंह को 6-2, 6-3 (40+); सुभाष पटेल को 6-2, 6-7, 11-9 (55+); योगेश कोहली ने केशर सिंह नेगी को 6-1, 6-0।
अन्य: अरून अग्रवाल ने एस.एन. वशिष्ठ को 6-7, 6-3, 11-9; विनीत पेशावरिया ने राकेश कपूर को 6-2, 6-0 (शांति एकेडमी)। हेम कुमार पांडेय, अमर जगाती उपस्थित।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page