Connect with us

उत्तराखण्ड

भावना मेहरा की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता,,


नैनीताल/भीमताल, 4 अप्रैल 2026: प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद में नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन पर उनके प्रति जताए गए विश्वास के लिए वे हृदय से आभारी हैं।
मेहरा ने अपने लंबे संगठनिक अनुभव का उल्लेख करते हुए बताया कि वे ‘टीम उत्तराखंड’ की तर्ज पर एकजुट होकर जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने प्रतिबद्धता जताई कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास को गति प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर उनके नैनीताल/भीमताल स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने उनकी नई जिम्मेदारी पर बधाई दी और राज्य विकास के संकल्प में उनका साथ देने का भरोसा जताया।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page