Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में इस्कॉन प्रचार केंद्र का भव्य लोकार्पण, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रीविग्रहों का स्वागत,,


हल्द्वानी, 4 अप्रैल: अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की हल्द्वानी शाखा के नव-निर्मित प्रचार केंद्र में शनिवार को दिव्य आयोजन हुआ। भूतल पर श्रील प्रभुपाद हॉल और ‘मैचलेस गिफ्ट’ उपहार गृह का लोकार्पण किया गया। भगवान श्रीश्री राधा-कृष्ण, श्रीश्री गौर-निताई, श्री जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा माता एवं सुदर्शन जी के विग्रहों की नारद पांचरात्रिक विधि से त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संपन्न हुआ।
प्रमुख अतिथि स्वामीजी व सांसद भट्ट की उपस्थिति
इस्कॉन संस्थापक श्रील प्रभुपाद के वरिष्ठ शिष्य परमपूज्य नवयोगेन्द्र स्वामी महाराज ने वैदिक पूजा का नेतृत्व किया। सांसद अजय भट्ट भी उपस्थित रहे। देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। फूल बंगला, 108 भोग, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ। अनवरत संकीर्तन की शुरुआत हुई।
संस्था के कार्यों पर जोर
अध्यक्ष जय जगदीश दास ने बताया कि इस्कॉन गीता-भागवत संदेशों से हरिनाम संकीर्तन प्रचारित कर युवाओं का नैतिक उत्थान करता है। अन्नदान, नशामुक्ति, गीता प्रशिक्षण जैसे प्रकल्प चल रहे हैं। स्वामीजी ने कहा- भक्ति से कष्ट निवारण, श्रील प्रभुपाद की वैश्विक क्रांति का जिक्र किया। केंद्र अल्प समय में आस्था का प्रमुख स्थल बन गया।
मंदिर निर्माण सहयोग पर निर्भर
स्थानीय भक्तों के सहयोग से निर्माण जारी। विग्रह अस्थायी भूतल पर, पूर्ण मंदिर में प्रथम तल पर स्थापित होंगे। रविवार से दर्शन खुले, दैनिक आरतियां होंगी।,

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page