Connect with us

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस की ‘ग्राम चौपाल’,,


कोटाबाग के रियाड़ से जुड़े नए गाँव में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर किया जागरूक
डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशों के क्रम में, जनपद में चलाए जा रहे ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को चौकी कोटाबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत रियाड़ से जुड़े नए गाँव में जागरूकता एवं जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी; श्री सुमित पांडे, क्षेत्राधिकारी रामनगर; तथा श्री अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस ग्राम चौपाल का संचालन वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज जोशी एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
राजस्व से नियमित पुलिस में हस्तांतरण: ग्रामीणों को बताया गया कि अब उनका क्षेत्र राजस्व पुलिस से हटकर नियमित पुलिस के दायरे में आ गया है। इससे कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
साइबर सुरक्षा की पाठशाला: बढ़ते डिजिटल अपराधों के मद्देनजर साइबर ठगी से बचाव के उपाय सिखाए गए। वित्तीय धोखाधड़ी पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करने की सलाह दी गई।
नशा मुक्त समाज का संकल्प: नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई। युवाओं और अभिभावकों से ‘नशा मुक्त गाँव’ बनाने तथा नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
सत्यापन अभियान: बाहरी व्यक्तियों, रेहड़ी-पटरी वालों और किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के सख्त निर्देश दिए गए।
महिला सशक्तिकरण: महिला सुरक्षा पर बल देते हुए गौरा शक्ति मॉड्यूल की उपयोगिता और संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
संवाद से समाधान की ओर
चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की परेशानियों को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की तथा गाँव में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग का वादा किया।
मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page