Connect with us

उत्तराखण्ड

शांति टेनिस एकेडमी में आईटीएफ जूनियर्स टूर्नामेंट 2026: पांचवें दिन के रोमांचक परिणाम,,

देहरादून,,शांति टेनिस एकेडमी, डालनवाला, देहरादून में चल रहे इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ (जे60) टूर्नामेंट 2026 के पांचवें दिन (19 मार्च 2026) प्रात: 9 बजे से चार कोर्टों पर बालक और बालिका वर्ग के सिंगल्स मैच खेले गए। डायरेक्टर पी.के. वालिया के नेतृत्व वाली इस अकादमी में कई खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुख्य कोच तुषार शर्मा ने कल प्रात: 9 बजे से चारों कोर्टों पर मैचों की घोषणा की है। बालक सिंगल्स परिणामकोर्ट नं. 01: यस्विन दहिया (भारत) ने आदित्य मौर (भारत) को 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।कोर्ट नं. 02: ओम वर्मा (भारत) ने सिवतेज सिरफुले को 6-2, 7-6(2) से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।कोर्ट नं. 03: देव विपुल पटेल ने आरव चावला (भारत) को 6-3, 6-2 से हराया। बालिका सिंगल्स परिणामकोर्ट नं. 01: स्वनिका राय (यूएसए) ने दिया चौधरी (भारत) को 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।कोर्ट नं. 02: जया कपूर (भारत, उत्तराखंड) ने दीपशिखा विनियागामूर्थी (भारत) को 3-6, 6-3, 6-2 से उलटफेर करते हुए जीता।कोर्ट नं. 04: इहा जोशी (भारत) ने दिशा कुमार (भारत) को 7-6(2), 6-2 से पराजित किया; हर्षित कतकम (भारत) ने 6-4, 3-6, 6-3 से जीत हासिल की।क्रथिका पदमाकुमार ने समारिका कोहली (भारत) को 6-2, 6-4 से हराया। पिछले दिन के प्रमुख परिणामकल संध्या के मैचों में उत्तराखंड की दिया चौधरी ने जान्वही तमीनीदी (भारत) को 6-2, 6-2 से और जया कपूर ने मानसी सिंह (भारत) को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। डबल्स में हांगकांग के एलेक्स लैप हंक हुइ और आदित्य मौर ने वीरेन्द्र मदाम व पंसुल ओबोवेजा (भारत) को 6-4, 6-2 से; आहान व क्रथिका पदमाकुमार ने अनन्या चौधरी (कनाडा) व जान्वही तमीनीदी को 7-6(6), 7-5 से हराया। दिशा कुमार ने तेजस्वी मन्नेनइ (भारत) को 7-5, 4-6, 6-2 से जीता। भविष्य की संभावनाएंयूटीए उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि अगले 5 वर्षों में उत्तराखंड के जिलों से बेहतर खिलाड़ी उभरेंगे, क्योंकि टेनिस के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के जूनियर्स का प्रदर्शन सुधर रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page