उत्तराखण्ड
नैनीताल में ओवरलोडिंग के खिलाफ बृहत् चेकिंग अभियान, 114 वाहनों के चालान, 15 सीज,,
पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी , : जिलाधिकारी नैनीताल को गोलापार खनन क्षेत्र में मालवाहनों द्वारा ओवरलोडिंग की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इस पर आज संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविंद पांडेय के निर्देश पर गौला क्षेत्र में बृहत् चेकिंग अभियान चलाया गया।
कठोर कार्रवाई: चालान और सीज
अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करते वाहनों और खनिज पदार्थों को बिना ढककर चलाने वाले मालवाहकों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
कुल 114 वाहनों के चालान किए गए।
15 ओवरलोडेड वाहन सीज कर लिए गए।
जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में गोला खनन क्षेत्र के सभी मालवाहनों के कागजात, फिटनेस आदि की जांच की गई। केवल नियमानुसार भार क्षमता के अनुसार माल परिवहन की अनुमति दी गई।
संयुक्त अभियान की टीम
एआरटीओ प्रवर्तन जितेन्द्र सांगवान के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें शामिल थे:
परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अनुभा आर्य,
परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार,
परिवहन उपनिरीक्षक आरसी पंवार,
परिवहन उपनिरीक्षक गिरीश कांडपाल,
परिवहन उपनिरीक्षक नंदन सिंह।
कुल 6 टीमों ने क्षेत्र में कठोर कार्रवाई की।
वाहन स्वामियों और चालकों को चेतावनी
वाहन स्वामियों और चालकों को निर्देश दिए गए कि:
शहरी सड़कों पर खनिज पदार्थ बिना ढके न चलाएं।
इधर-उधर वाहन खड़े कर जाम न लगाएं।
अन्यथा वाहन सीज होंगे। अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओवरलोडिंग करने वालों के लाइसेंस निलंबित होंगे और परमिट पर कार्रवाई होगी।
अन्य उल्लंघनों पर फोकस
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बिना कर संचालित वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया, जिन्हें सीज किया गया। इसके अलावा:
अनाधिकृत ऑटो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई।
रॉंग साइड चलने वाले वाहनों पर जुर्माना।
एलपीजी/सीएनजी ऑटो की जांच; घरेलू एलपीजी गैस के दुरुपयोग पर रोक।
ऐसे वाहनों को सख्त हिदायत दी गई कि घरेलू एलपीजी का उपयोग वाहनों में कभी न करें। यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियम पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार जारी रहेगा।














