Connect with us

उत्तराखण्ड

विस में सरकार की घेरेबंदी नहीं, कांग्रेस हुई बेनकाब: विनोद चमोली।

देहरादून,,, विधानसभा सत्र में विपक्ष के हौसले पस्त। सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में दुष्प्रचार कर रहे विपक्ष के हौसले पस्त हो गए। भाजपा धर्मपुर विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कांग्रेस के आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि गैरसैंण विधानसभा सत्र में विपक्ष ने सरकार की घेरेबंदी नहीं की, बल्कि खुद बेनकाब हो गई।

यशपाल आर्य के सवालों पर पलटवार नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सवालों पर चमोली ने कहा कि गैरसैंण में जनता के सवालों पर मंथन की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस असंवेदन शील रही। सदन और सड़क पर एक जैसा व्यवहार कर सदन की गरिमा तार-तार की। राज्यपाल अभिभाषण में विकास पर चर्चा के बजाय विरोध को प्राथमिकता दी।

सत्र की सफलताकांग्रेस सदन अवधि पर आशंकाएं जताती रही, लेकिन सभी निर्मूल साबित हुईं। सत्र ऐतिहासिक रहा, कांग्रेस के पास सवालों का टोटा पड़ गया। सरकार सदन चलाने को तैयार थी, लेकिन बिजनेस के आधार पर चला। गैरसैंण सत्र 9-13 मार्च 2026 तक चला।

विकास के दावेसीएम धामी के नेतृत्व में चतुर्दिक विकास, नई नीतियां (प्रतियोगी परीक्षाएं, पर्यटन सहित 40+), भ्रष्टाचार पर कार्रवाई। बजट आकार बढ़ा, सभी वर्गों का ख्याल। कानून व्यवस्था मजबूत, नकल-विरोधी कानून से होनहार अधिकारी आ रहे। खनन-शराब माफिया से मुक्ति।कांग्रेस को चेतावनी कांग्रेस को जनता के सवालों का जवाब देना होगा, यह कठोर घड़ी होगी। मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा उत्तराखंड।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page