Connect with us

उत्तराखण्ड

दो दिवसीय बीसवीं राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हंट प्रतियोगिताअभ्युदय-2026’ का समापन,,

हल्द्वानी, आम्रपाली विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग में आयोजित दो दिवसीय बीसवीं राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हंट प्रतियोगिता ‘अभ्युदय-2026’ का आज भव्य समापन हो गया। देशभर के प्रमुख संस्थानों की टीमें शामिल इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेजबान आम्रपाली विश्वविद्यालय के अलावा जीआईएचएम वडोदरा, एमिटी विश्वविद्यालय जयपुर व नोएडा, यूआईएचटीएम पंजाब विश्वविद्यालय, जीएफएसआई आगरा, बीसीआईएचएमसीटी दिल्ली, आईएचएम देहरादून, जीआईएचएम देहरादून, क्वांटम विश्वविद्यालय देहरादून, ग्राफिकएरा विश्वविद्यालय देहरादून, सर्वो इंस्टीट्यूट देहरादून, आईएचएमएस कोटद्वार, एसआरएम बरेली, रेनेसां इंस्टीट्यूट रामनगर, केआईटीएम खटीमा जैसे 20 से अधिक संस्थानों की टीमें शामिल हुईं। समन्वयक डॉ. विनोद नेगी और सह-समन्वयक सुमित जोशी ने छात्रों को वैश्विक मंच प्रदान करने पर बल दिया। उद्घाटन व निर्णायक मंडलकार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति प्रो. एस.के. सिंह ने निर्णायक मंडल व अतिथिगण के साथ किया। प्रमुख अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय अध्यक्ष सी.एल. ढींगरा, सीईओ डॉ. संजय ढींगरा, सचिव बिंदू चावला व संयुक्त सचिव मयंक ढींगरा उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में रॉयल कैरेबियन के पूर्व एक्जीक्यूटिव शेफ जय कुमार भसीन, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल की रेखा शर्मा, होटल लीला बेंगलुरु के सुशेफ नवीन जोशी, मोनिका एल्कोव के प्रखर सिंघला, बारटेंडिंग मैनेजमेंट के मनीष सती, मैरियट रामनगर के पवन चाहर व रविंद्र सिंह करासी, महिंद्रा होलिडेज के कुलजीत सिंह, प्राइड होटल के नटवर सिंह जैसे विशेषज्ञ शामिल हुए।

प्रथम दिवस: भारतीय कौशलों का प्रदर्शनप्रथम दिवस भारतीय कुलिनरी में बंगाली, चेट्टीनाड, उत्तराखंडी, बिहारी व्यंजनों का जादू बिखरा। हाउसकीपिंग में राउंड फ्लावर अरेंजमेंट, मोरिबाना, तौलिया आर्ट (दूल्हा-दुल्हन, कमल); पेटिसरी में चॉकलेट सूफ्ले, मैंगो टार्ट; बार टेंडिंग में जगलिंग व ओल्ड फैशन, कॉस्मोपॉलिटन कॉकटेल्स; वेस्ट टू वंडरफुल में वेस्ट मटेरियल से राममंदिर, इंडिया गेट मॉडल; केस स्टडी में पर्यटन चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए गए।

द्वितीय दिवस: अंतरराष्ट्रीय जलवाद्वितीय दिवस अंतरराष्ट्रीय कुलिनरी में कांटिनेंटल, जापानी, चाइनीज व्यंजनों की धूम रही। ड्रेस द केक में क्रीम-फोंडेंट डिजाइनों ने रंग जमाया। ब्रेन ट्विस्टर क्विज में हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रश्नों पर दिमागी कसरत हुई। मास्टर शेफ मिस्ट्री बास्केट में अनजानी सामग्री से रचनात्मक व्यंजन बनाए गए।

विजेताओं की झलककई श्रेणियों में आम्रपाली विश्वविद्यालय के छात्रों ने बाजी मारी, जैसे ड्रेस द केक में अनीता लटवाल प्रथम, मिस्ट्री बास्केट में कनिष्क नेगी द्वितीय। अन्य विजेता: अर्चना लटवाल (केआईटीएम खटीमा), अनीष कटोच (क्वांटम देहरादून)। प्रो. एस.के. सिंह ने छात्रों के कौशल विकास पर जोर दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page