Connect with us

Uncategorized

अफवाह फैलाने वाले पर हो सकती गिरफ्तारी,, एस एस पी,नैनीताल ,

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी का ऐलान: जनपद में एलपीजी व ईंधन की आपूर्ति सुचारु, अफवाह फैलाने वालों पर गिरफ्तारी की तलवार

मध्य एशिया तनाव के बीच भ्रामक खबरों का खंडन, कालाबाजारी करने वालों का लाइसेंस रद्दचप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग, QRT तैनात — जनता से अपील, पैनिक बुकिंग न करेंनैनीताल, 11 मार्च 2026: मध्य एशिया में जारी तनाव के मद्देनजर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल व डीजल की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने प्रेस नोट जारी कर इनका सख्त खंडन किया है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि जनपद में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है।

उच्च स्तरीय बैठक व स्टॉक स्थितिमुख्य सचिव, डीजीपी व गृह सचिव की उच्च स्तरीय बैठक में सभी जिलाधिकारियों व एसएसपी को निर्देश दिए गए। उत्तराखंड में 2-3 हफ्तों का एलपीजी स्टॉक उपलब्ध है। ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार के बॉटलिंग प्लांट्स में उत्पादन जारी है, राज्य अन्य राज्यों को भी सप्लाई कर रहा।

कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंसएसएसपी मंजूनाथ ने चेतावनी दी कि ब्लैक मार्केटिंग, होर्डिंग या ओवररेटिंग करने वालों पर EC एक्ट व BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी होगी। दोषी डीलर्स का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। ईंधन ट्रकों को नुकसान पहुंचाने वालों पर बल प्रयोग होगा।

सघन निगरानी व टीमेंथानों व सर्कल स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित, जिसमें तहसीलदार, एसडीएम व सीओ शामिल। ये गैस एजेंसियों का जायजा लेंगी। HPCL, IOCL व BPCL से निरंतर संपर्क में स्टॉक मॉनिटरिंग। जनपद में पुलिस व प्रशासन की सघन चेकिंग जारी।

व्यावसायिक गैस पर असर: होटल प्रभावित
ईरान-इजराइल तनाव से व्यावसायिक 19 किग्रा सिलेंडरों की सप्लाई रुकी, नैनीताल में केएमवीएन ने रोक लगाई। घरेलू सिलेंडर सामान्य, लेकिन पैनिक से दिक्कतें। सरकार वैकल्पिक व्यवस्था पर विचाररत।

जनता के लिए हेल्पलाइनअफवाहों पर ध्यान न दें, पैनिक बुकिंग से बचें। समस्या पर 112 डायल करें। नैनीताल पुलिस व प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैनात।।मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page