Connect with us

उत्तराखण्ड

संशोधित उड़ान योजना से पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई यात्रा बनेगी आसान,,


आरसीएस योजना के तहत उत्तराखंड के 12 हेलीपैडों से उड़ानें शुरू
देहरादून, 24 मार्च 2026। केंद्र सरकार की संशोधित उड़ान योजना से उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में हवाई यात्रा अब सुगम हो जाएगी। संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत राज्य के एक दर्जन हेलीपैडों से उड़ान सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन में उत्तराखंड की हवाई सेवाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने चमोली, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी जैसे पर्यटन स्थलों पर नियमित हेलीकॉप्टर सेवाओं की मांग की, जहां प्राकृतिक आपदाओं का खतरा रहता है। नागर विमानन मंत्रालय के राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जवाब में बताया कि ‘उड़ान’ योजना से पिथौरागढ़ व पंतनगर हवाईअड्डों के अलावा सहस्त्रधारा, चिन्यालीसौर, गौचर, नई टिहरी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर, मुनस्यारी, बागेश्वर व चंपावत में हेलीपैडों से आरसीएस उड़ानें संचालित हो रही हैं।
मंत्री ने आगे कहा कि अगले 10 वर्षों में 4 करोड़ यात्रियों को सेवा देने के लक्ष्य से संशोधित ‘उड़ान’ योजना लाई गई है। यह योजना उत्तराखंड सहित देशभर के 120 नए गंतव्यों तक संपर्क बढ़ाएगी, खासकर पर्वतीय, आकांक्षी व पूर्वोत्तर जिलों में हेलीपैड व छोटे हवाईअड्डों को सहायता मिलेगी।
मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा, उत्तराखंड

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page