उत्तराखण्ड
एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों पर पुलिस का सख्त एक्शन,,
करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का वांछित आरोपी चोरगलिया पुलिस की गिरफ्त में
नैनीताल ,, के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा जिले में जालसाजों और धोखेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चोरगलिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
संक्षिप्त विवरण
हल्द्वानी निवासी श्रीमती कमला देवी (निवासी: नवाबी रोड, हल्द्वानी) और अन्य ने आरोपी के खिलाफ जमीन बिक्री व रजिस्ट्री के नाम पर 1,44,49,000 रुपये (एक करोड़ 44 लाख 49 हजार) की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में थाना चोरगलिया में FIR नंबर 08/2025, धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. के तहत केस दर्ज हुआ, जहां आरोपी लंबे समय से फरार था।
गिरफ्तारी का विवरण
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने पतारसी, सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। 24 मार्च 2026 की देर शाम आरोपी को धर दबोचा गया।
आरोपी का विवरण
दीपांशु बेलवाल (उम्र: 31 वर्ष), पुत्र स्व. नारायण दत्त बेलवाल, निवासी: सुरंदरपुर बेलवाल, गौलापार, थाना चोरगलिया, जिला नैनीताल।
पुलिस टीम (थाना चोरगलिया)
उ.नि. सुनील गोस्वामी
हे.कां. मलखान सिंह
मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस।












