उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़ एकदिवसीय दौरे में विकास स्टालों का अवलोकन, योजनाओं की समीक्षा,,
पिथौरागढ़, महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पिथौरागढ़ के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्टालों का अवलोकन किया गया। ग्रामीण विकास, पर्यटन, जिला उद्योग केंद्र एवं “हाउस ऑफ हिमालयाज” के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, स्वरोजगार गतिविधियों और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को देखकर प्रसन्नता हुई। विशेष रूप से महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और आय सृजन के प्रयास सराहनीय हैं।
विकास योजनाओं की समीक्षा एवं निर्देश
इस अवसर पर अधिकारियों से संवाद कर जनपद में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
बच्चों को प्रेरित करने का संकल्प
साथ ही बच्चों से बातचीत कर उनके सपनों और आकांक्षाओं को जाना गया। उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समर्पण एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण हेतु सभी की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।















