Connect with us

उत्तराखण्ड

व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के लिए नई एसओपी जारीपश्चिम एशिया संकट से प्रभावित LPG सप्लाई पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन सतर्क,,


नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुपालन में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) निर्धारित की है। पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी सप्लाई में उत्पन्न कठिनाइयों को देखते हुए विवाह समारोहों के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेंडरों का आवंटन किया जाएगा।
तहसीलवार नामित अधिकारी सत्यापन करेंगे
जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर जनपद की प्रत्येक तहसील में अधिकारियों को नामित किया है, जो आवेदकों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उनका सत्यापन करेंगे तथा अस्थाई गैस कनेक्शन के लिए संस्तुति देंगे। नामित अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
तहसील नैनीताल: उप जिला अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नैनीताल।
तहसील हल्द्वानी: उप जिला अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी।
रामनगर क्षेत्र: उप जिला अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक रामनगर।
तहसील कालाढूंगी: उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कालाढूंगी।
तहसील लालकुआं: उप जिलाधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक लालकुआं।
तहसील धारी: उप जिला अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक धारी।
तहसील खन्स्यू: उप जिलाधिकारी धारी एवं पूर्ति निरीक्षक ओखलकांडा।
तहसील श्रीकैंची धाम: उप जिलाधिकारी धारी एवं पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा।
तहसील बेतालघाट: उप जिलाधिकारी धारी एवं पूर्ति निरीक्षक मझेड़ा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद गैस एजेंसी को निर्देश
नामित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आवेदकों से दस्तावेज प्राप्त कर उनकी जांच करेंगे। सत्यापन उपरांत संबंधित गैस एजेंसी को सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी करेंगे। इस व्यवस्था से विवाह समारोहों में गैस की अनावश्यक खपत पर अंकुश लगेगा तथा आवश्यक जरूरतमंदों को प्राथमिकता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तत्परता बरतने एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page