Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा,,


हल्द्वांनी,,नैनीताल पुलिस ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में 19-20 मार्च 2026 की रात अमृता आश्रम के पास मंदिर से हुई चोरी का मात्र 24 घंटे में सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया। वादी हेमचंद पंत की शिकायत पर FIR नंबर 30/26 धारा 305(a)/331(4) BNS दर्ज की गई थी, जिसमें पीतल की मूर्तियां, तांबे के लोटे, घंटियां व अन्य सामान चोरी हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त लाल सिंह (52 वर्ष), पुत्र स्व. ओम प्रकाश सिंह, निवासी कोहली कॉलोनी विठोरिया नंबर-1, थाना मुखानी, नैनीताल। 21 मार्च 2026 को काठगोदाम बाईपास रोड पर मुखबिर की सूचना पर निहारिका बैंकट हॉल लिंक रोड से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, उसके पास से चोरी का सारा सामान बरामद हुआ। अभियोग में धारा 317(2) BNS जोड़ी गई।
बरामद चोरी का माल
काली माता, दुर्गा माता व गणेश जी की मूर्तियां (पीतल/मिश्रित धातु)।
5 बड़े व 2 छोटे तांबे के लोटे, 7 पीतल की घंटियां, 5 जोत वाली आरती स्टैंड।
आर्टिफिशियल गहने (पौची, गलोबंद, झुमका, नथ), माइक (Beta 58A), तांबे के चम्मच, दीया स्टैंड व अन्य।
ब्लू बैग सहित धोतियां, जनेऊ व स्टील प्लेट।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
लाल सिंह के खिलाफ 10 से अधिक पुराने मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी व डकैती (धारा 380/457/411 IPC, 398/401 IPC) शामिल। थाना मुखानी, कोतवाली हल्द्वानी व लालकुआं में मामले दर्ज, जांच जारी।
पुलिस टीम व भूमिका
नेतृत्व: थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक रजनी आर्या।
सदस्य: कांस्टेबल रोहित कुमार, धीरज सुगड़ा, राजेश जोशी।
विशेष सराहना: कांस्टेबल धीरज सुगड़ा व रोहित कुमार की मुखबिर सूचना व घेराबंदी में मुख्य भूमिका। सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय खुफिया तंत्र से संदिग्ध ट्रेस किया गया

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page