Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने 37.48 लाख के मोबाइल फोन बरामद कर 200 लोगों को लौटाई मुस्कान,,


नैनीताल, 9 अप्रैल 2026: जनवरी से मार्च 2026 तक नैनीताल पुलिस को मोबाइल ऐप और CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांडों के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुईं।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को फोन बरामदगी के लिए कड़े निर्देश जारी किए। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र और एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा उपनिरीक्षक मीनू गौतम (मोबाइल ऐप प्रभारी, साइबर सैल) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं के आवेदनों के आधार पर IMEI नंबर ट्रैक किए।
टीम की कड़ी मेहनत से उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से 200 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 37,48,000 रुपये है। सभी फोन मूल स्वामियों को सौंप दिए गए, जिससे फरियादी खुशी से झूम उठे और नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बरामद मोबाइल फोन का विवरण
आईफोन: 07
सैमसंग: 31
ओप्पो: 36
वन प्लस: 13
रियलमी: 14
वीवो: 45
मोटो: 08
इन्फिनिक्स: 10
रेडमी: 22
पोको: 05
लावा: 02
IQ: 02
टेक्नो: 03
शाओमी: 01
आइटेल: 01
कुल: 200 फोन, मूल्य: 37,48,000 रुपये
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मीनू गौतम
कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर
कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति
नोट: एसएसपी नैनीताल ने इस सराहनीय कार्य के लिए मोबाइल रिकवरी टीम को 1,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page